मां गंगादई शासकीय महाविद्यालय का कोरापुट में शैक्षणिक भ्रमण
Date: 11-12-2024

मां गंगादई शासकीय महाविद्यालय का कोरापुट में शैक्षणिक भ्रमण

-----------------------------------
 बस्तर। मां गंगादई शासकीय महाविद्यालय बस्तर के छात्र-छात्राओं के बौद्धिक और मानसिक विकास के उद्देश्य से कोरापुट ओडिशा कोलाब डैम शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाया गया । जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को कोलाब बांध की संरचना ,  निर्माण ,आर्थिक एवं भौगोलिक परिदृश से बांध का उपयोग तथा बांध के स्थितिज ऊर्जा , से गतिज ऊर्जा का उपयोग किस तरह से किया जाय इन सभी तथ्यों की जानकारी छात्र /छात्राओं को दी गई एवं भ्रमण के दौरान प्रकृति से रूबरू होकर जैव विविधता एवं संरक्षण के  बारे में भी संज्ञान लिए साथ ही आसपास के स्रोतों से व्यापारिक, वाणिज्यिक का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया ।उसके बाद प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्र छात्राओं को अन्य रोचक जानकारी प्रदान कर प्राध्यापकों द्वारा छात्र छात्राओं के शंकाओं का निवारण किया गया ।
 उक्त शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं  प्राचार्य श्री भावेश कुमार नेताम  महाविद्यालय प्रोफेसर्स श्री रघुनंदन भूआर्य,  डॉ. ज्ञान सिंह, श्री डी. के.निषाद, श्री विजय बोरकर, के साथ अतिथि व्याख्याता श्री अभिषेक बिसाई, श्री के. के. यादव , श्री राजकुमार वर्मा , श्री लीलाधर प्रसाद साहू, श्री यशपाल गौतम, श्री शोभित कुमार रावटे , सुश्री प्रीती गुप्ता, श्रीमती रिंकी कोसरे , सुश्री तृप्ति साहू , वर्षा विश्वकर्मा एवं महाविद्यालय कार्यालयीन स्टॉफ शेषनारायण उईके, दशरथी यादव उपस्थित रहे।