रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जनजागरण रैली का आयोजन
Date: 11-10-2025

रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जनजागरण रैली का आयोजन 

दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावी जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, विशेष रूप से HIV/AIDS एवं स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण संदेशों का प्रसार करना था।
रैली में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना एवं जनहित के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में सहायक सिद्ध हुआ।