राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), माँ गंगादाई शासकीय महाविद्यालय बस्तर
Date: 13-11-2025

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय शिविर 

 माँ गंगादाई शासकीय महाविद्यालय बस्तर , द्वारा आयोजित सात दिवसीय NSS शिविर में 50 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भावना का विकास करना था।
शिविर के दौरान प्रत्येक दिन विभिन्न विषयों जैसे यातायात सुरक्षा, साइबर फ्रॉड जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान तथा ग्रामीण स्वास्थ्य सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने रैली, जनजागरूकता एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से समाज में जागरूकता प्रसारित की।
इस शिविर में डॉ. सजीवन कुमार भुआर्य(विश्वविद्यालय समन्वयक), श्री भावेश कुमार नेताम (प्राचार्य) एवं  रघुनन्दन भुआर्य (NSS कार्यक्रम अधिकारी) की विशेष उपस्थिति एवं प्रशासनिक सहयोग तथा अकादमिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साथ ही, सुश्री दिव्या देवांगन (NSS छात्र नेतृत्वकर्ता) द्वारा सक्रिय सहभागिता, समन्वय एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जो शिविर की सफलता में सहायक रहा।
यह शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।