NEP 2020 पर महाविद्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Date: 05-07-2024

NEP 2020 पर महाविद्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन


राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन को लेकर हमारे मां गंगादाई शासकीय महाविद्यालय, बस्तर में एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें डॉ. योगेन्द्र मोतीवाला, डॉ. रवि द्विवेदी एवं श्रीमती दीपिका डुडसेना ने प्राध्यापकों को नई  राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मुख्य विशेषताओं से अवगत कराया तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया। कार्यशाला में क्रेडिट आधारित प्रणाली, 3/4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट, सेमेस्टर प्रणाली एवं बहुविषयक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे प्राध्यापकों को नई प्रणाली को समझने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिली। इस कार्यक्रम में बस्तर, बकावंड एवं भानपुरी क्षेत्र के प्राचार्य, प्राध्यापक तथा शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने भाग लेकर इसका लाभ उठाया।